इस वरिष्ठ मुस्लिम कांग्रेस नेता का भगवान राम के आगे हाथ जोड़ने का फ़ोटो हुआ वायरल

Date:

सियासी गलियारों में कांग्रेस के नेता का बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं गर्म हो गयीं

उत्तर प्रदेश/रामपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ पार्टी नेता मुतीउर रहमान बबलू का भगवान श्री राम के चित्र के आगे हाथ जोड़ने का फोटो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसको लेकर सियासी गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चलने लगी हैं।

2023 08 28 16 04 54 238

इसी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार देते हुए खुद को सच्चा पक्का कांग्रेसी बताया है और वायरल हो रही तस्वीर को एडिट कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कहा है।

उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर कांग्रेस पार्टी का मजबूत किला माना जाता रहा है। इसके पीछे का कारण यहां की पूर्व सांसद एवं नवाब खानदान की बेगम नूरबानो का पार्टी से बरसो पुराना रिश्ता होना है।

यही कारण है कि उनके इर्दगिर्द रहने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ भीतरघाती और बाहरी सियासी किसी न किसी रूप में उनपर हमलावर रहते हैं।

ताजा मामला प्रदेश कांग्रेस में पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके एवं वरिष्ठ पार्टी नेता मुतिउर रहमान बबलू की उस विवादित तस्वीर से जुड़ा है, जिसमें वह हिंदू धर्म के आदि पुरुष भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सियासी हल्कानो में चर्चा होने लगी है कि पूर्व सांसद बेगम नूरबानो का यह सिपेहसालार भाजपा की ओर रुख करने जा रहा है।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए वायरल हो रही तस्वीर को एडिटिंग की हुई तस्वीर बताया है और वहीं उन्होंने उनके खिलाफ इसे नीचे और औछी हरकत करार दिया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का कहना है कि वह सच्चे और पक्की कांग्रेसी हैं। वह सभी धर्म का सम्मान करते हैं उनके द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए थे।

2023 08 28 16 04 03 390

उनका यह भी कहना है कि उनकी छवि को इस तरह से तस्वीर वायरल करने के बाद धूमिल करने की कोशिश की गई है जिसको लेकर उनकी ओर से अधिकारियों से संपर्क करने के बाद जल्द ही कानूनी कार्रवाई का रुख किया जाएगा।

अब मुतीउर रहमान खान ने थाना गंज, रामपुर में तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

IMG 20230828 WA0010

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related