बिहार चुनावी रैली में पीएम मोदी का निशाना: लालटेन युग खत्म, बिहार अब सुशासन की राह पर

Date:

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम से की। कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद और तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब लोगों के हाथ में रोशनी है, तो फिर लालटेन क्यों जलानी पड़े?” उन्होंने कहा कि बिहार के लोग “जंगल राज” को आज भी नहीं भूले हैं और न ही उन ताकतों को माफ़ करेंगे जो उस दौर को वापस लाना चाहती हैं।

मोदी ने लालू-राबड़ी शासनकाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरजेडी के “जंगल राज” ने बिहार को अपराध, भ्रष्टाचार और भय के अंधकार में धकेल दिया था। “उस दौर में दलितों और अति पिछड़े वर्गों के लिए पुलिस थानों के दरवाजे बंद थे, नक्सलवाद और माओवादी आतंक पनप रहा था, अपहरण, फिरौती और जबरन वसूली आम बात थी,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बिहार ने विकास और स्थिरता को चुना है और अब दोबारा “जंगल राज वालों” को मौका नहीं देगा। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है और पूरा बिहार कह रहा है- फिर एक बार एनडीए सरकार।”

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत का विश्वास जताया और कहा कि इस बार बिहार की जनता अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगी। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि बिहार के विकास को निरंतरता देने के लिए एनडीए को समर्थन दें और “जंगलराज वालों को दूर रखें ताकि बिहार आगे बढ़ता रहे।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...