रामपुर: रामपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी पहली गेटबंद टाउनशिप ‘व्योमकेश’ के भूखंडों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 8 नवंबर तक थी, जिसे अब सात दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
आवेदन प्रक्रिया में तेजी
आरडीए के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी, जिसे अब 15 नवंबर कर दिया गया है। इससे इच्छुक लोगों को आवेदन पत्र भरने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।image.jpg
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध
आवेदन ऑनलाइन आरडीए के पोर्टल पर जबकि ऑफलाइन एसबीआई की बैंक शाखाओं से एक हजार रुपये का भुगतान करके फॉर्म प्राप्त कर भरे जा सकते हैं। अभी तक पांच हजार से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं।
टाउनशिप की विशेषताएं
इस टाउनशिप में कुल 1289 प्लॉट हैं। भमरौवा व पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 170 एकड़ में विकसित हो रही इस टाउनशिप में गेटेड कॉलोनी, चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली लाइनें, सेंट्रल पार्क, कम्युनिटी सेंटर, स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस योजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- ऑपरेशन ‘खैर’: रामपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से 500 क्विंटल बेशकीमती लकड़ी बरामद

- आजम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी तंज़ीन फातिमा और यूसुफ मलिक ने जताई गहरी चिंता

- रामपुर: वन माफियाओं के खूनी खेल पर भारी ‘वन रक्षक’, DFO ने खुद संभाला मोर्चा, करोड़ों की खैर लकड़ी बरामद

- रामपुर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

- रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, मुस्तफा हुसैन ने की गहन जांच की मांग

- रामपुर में चकबंदी का नया कीर्तिमान: 60 महीने का काम मात्र 24 महीने में हुआ पूरा, जिलाधिकारी ने टीम को किया सम्मानित

