रामपुर(रिज़वान ख़ान): आज दिनांक19 /12/ 2023 को रामपुर के खारी कुआँ स्थित के कन्या इंटर कॉलेज में आर्यिका 105श्री सृष्टि भूषण माताजी और आर्यिका 105 श्री विश्वयशमति माताजी का आगमन हुआ। उनके स्वागत में छात्रों के द्वारा मंगला चरण की प्रस्तुति की गई।
इसके बाद उन्होंने अपने सुविचारों से छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने आजकल सोशल मीडिया से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
उन्होंने सभी छात्राओं को अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने तथा सत मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शांति पूर्वक उनके विचारों को सुना।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार जैन और श्रीमती लीला ने किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने इसमें अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी यादव ने सभी को धन्यवाद दिया और गुरु मां का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

