रामपुर (रिज़वान ख़ान): रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल ‘कविंदर सिंह को’ ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दीपक कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें बताया गया था कि वारिसान प्रमाण पत्र बनाने के एवज में कविंदर सिंह ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि जब उसने रिश्वत देने से मना किया, तो लेखपाल ने प्रमाण पत्र बनाने से साफ इनकार कर दिया।
एंटी करप्शन टीम ने कविंदर सिंह को उसके किराए के मकान में रिश्वत की रकम स्वीकारते समय पकड़ा। आरोपी को ममता गुप्ता के मकान से गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की है।
मामले की जांच में आरोपी लेखपाल के पद और नौकरी से संबंधित सभी दस्तावेजों को जांच के दायरे में लाया जा रहा है। कविंदर सिंह की नियुक्ति 2016 में तहसील बिलासपुर में की गई थी, और उसकी सेवानिवृत्ति 2057 में होनी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बिलासपुर में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है, और लोगों में एंटी करप्शन टीम की इस कारवाई की सराहना हो रही है।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
