रामपुर: गौकशी के आरोप में पुलिस मुठभेड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

Date:

रामपुर: थाना पटवाई क्षेत्र में रविवार देर रात गौकशी के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी अशरफ पुत्र बदलू निवासी ग्राम मतवाली घायल हो गया, जबकि उसका साथी जमीर उर्फ छिद्दा निवासी मोहल्ला कस्सावान, शाहबाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना पटवाई पुलिस टीम रविवार को गश्त के दौरान ग्राम चण्डका से मतवाली की ओर जा रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल में गोवंशीय पशुओं को काटने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अशरफ के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, पशु काटने के औजार और बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और उसका साथी जमीर गांवों में दिन में गौवंशीय पशुओं की तलाश करते हैं और रात में मौका देखकर उनकी हत्या कर मांस बेचते हैं। उन्होंने दो दिन पहले ग्राम मतवाली में एक गोवंशीय पशु काटकर उसके अवशेष रामगंगा नदी में फेंकने की बात भी कबूल की।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना पटवाई में मुकदमा संख्या 182/25 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक नरेश कुमार, उपनिरीक्षक राहुल, उपनिरीक्षक रूप सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन, कांस्टेबल राहुल, सचिन और पुष्पेन्द्र शामिल रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...