जनपद रामपुर के कोतवाली मिलक क्षेत्र के लोग आजकल दहशत में हैं।दहशत की वजह रात के अंधेरे में एक नग्न अवस्था में घूम रही महिला है जो देर रात के अंधेरे में मिलक के कई मुहल्लों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
नग्नाअवस्था में घूम रही महिला रात को निकलती है और लोगों के दरवाजे पर लगी बेल बजाती है और चली जाती है। लोग इस महिला को लेकर दहशत में हैं।
कोतवाली मिलक क्षेत्र के मोहल्ला नसीराबाद निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी के घर पर भी इस निर्वस्त्र महिला ने दस्तक दी और काफी देर तक उनके दरवाज़े पर खड़ी होकर बैल बजाती रही। इस बात की शिकायत सीमा देवी ने कोतवाली मिलक में लिखित में दी है।
सीओ मिलक रवि खोखर ने जांच के आदेश दिए हैं साथ ही साथ सीओ ने अपनी टीम से और आम जनता से यह अपील भी की है कोई भी उस महिला को देखे तो पहले उस महिला को वस्त्र पहनाए उसके बाद 112 पर फोन करें।
बरहाल यह महिला कोन है, मन बुद्धि महिला है या कोई भूत प्रेत है? यह अभी कुछ कहना मुमकिन नहीं है। इस महिला का नग्नाअवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।
यह 30 जनवरी का वीडियो है जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है। बरहाल जब तक इस महिला का कोई पुलिस खुलासा नहीं कर देती तब तक मिलक की जनता खौफ के साए में रात को जीने को मजबूर है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

