रामपुर: रामपुर जिले के थाना स्वार क्षेत्र में दुष्कर्म व छेड़छाड़ मामले में वांछित आरोपी गुलाम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 16 जून 2025 को वादिनी ने लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि ग्राम मधुपुरा निवासी गुलाम हुसैन पुत्र रईस अहमद ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पुत्रियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, आरोपी गुलाम हुसैन, उसकी पत्नी सायरा और अन्य 8-10 लोग वादिनी के घर पहुंचे और गाली-गलौज की। इस मामले में थाना स्वार पर मुकदमा संख्या 362/2025 धारा 64(1)/74/191(2)/333/115(2)/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान थाना स्वार पुलिस ने 9 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुलाम हुसैन को ग्राम बन्दरपुरा की पुलिया से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली टीम में का. 346 धर्मेन्द्र कुमार, व.उ.नि. अजय कुमार और हे.का. 728 मोहसिन खान शामिल थे।
- ऑपरेशन ‘खैर’: रामपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से 500 क्विंटल बेशकीमती लकड़ी बरामद

- आजम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी तंज़ीन फातिमा और यूसुफ मलिक ने जताई गहरी चिंता

- रामपुर: वन माफियाओं के खूनी खेल पर भारी ‘वन रक्षक’, DFO ने खुद संभाला मोर्चा, करोड़ों की खैर लकड़ी बरामद

- रामपुर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

- रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, मुस्तफा हुसैन ने की गहन जांच की मांग

- रामपुर में चकबंदी का नया कीर्तिमान: 60 महीने का काम मात्र 24 महीने में हुआ पूरा, जिलाधिकारी ने टीम को किया सम्मानित

- नवाबज़ादा कलीम खां के इंतकाल से सचीन, लोहारू और रामपुर के शाही परिवारों में शोक

- रामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के पूरे पैसे वापस कराए

- अलविदा ‘काशिफ-ए-मोहब्बत’: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का मुंबई में निधन

- रामपुर: परीक्षा में कम नंबर आने के डर से घर से भागी बच्ची के लिए ‘देवदूत’ बने डीएम, 6 दिन बाद परिवार से मिलवाया

- रामपुर में चकबंदी का नया कीर्तिमान: 60 महीने का काम सिर्फ 24 महीने में पूरा, डीएम के नेतृत्व में प्रशासन ने रचा इतिहास

- साध्वी प्राची ने रामपुर हिंदू सम्मेलन में 2015 बाल्मीकि समाज घटना याद कर हिंदू समाज से एकता की अपील की

