उत्तराखंड/ऊधमसिंह नगर(शुभम गंभीर): आपने लुटेरी दुल्हन के कई क़िस्से और कारनामे सुने और देखे होंगे, जहां शादी के रिश्ते में बंधने के बाद दुल्हन कैश और ज्वेलरी लेकर चंपत हो जाती है।
लेकिन आज हम आपको बताते हैं ऐसी लुटेरी दुल्हन की कहानी जिसके रिश्तेदार और बाराती भी मिलकर रचाते हैं लूट की साजिश और भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम देते हैं।
जी हां एक ऐसी लूटेरी दूल्हन का मामला सामने आया है उधमसिंह नगर में, जहां गदरपुर की रहने वाली शादीशुदा महिला पैसे कमाने के लिए कई बार बन जाती है दुल्हन और फिर अपना काम कर हो जाती है फरार।
लुटेरी दुल्हन के इस अनोखे कारनामे का बेहद ही रोचक खुलासा जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया है।
मिलकर देते थे वारदात को अंजाम
दरअसल गदरपुर के रहने वाले एक परिवार के सदस्यों का गिरोह लूट की वारदात के लिए अन्य राज्यों में जाकर पूरा षड्यंत्र रचाता है, और फिर पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह की रस्म अदायगी भी की जाती है, जिसके बाद दुल्हन विवाह के कुछ दिन बाद ही चकमा देकर फरार हो जाती है, और ठगा रह जाता है नया नवेला दूल्हा।
उल्टा पड़ा दांव
लेकिन इस बार लुटेरी दुल्हन का ये दांव कुछ उल्टा पड़ गया और ठगा गया दूल्हा अपनी इस बदनामी को बर्दाश्त नहीं कर पाया, जिसके चलते राजस्थान के झुझून्नू का ये दुल्हा उत्तराखंड के उधमसिंह नगर पहुंचा और पुलिस से फरियाद लगायी कि पैसे और गहने लेकर उनकी दुल्हन फरार हो गयी है और जिन खातों में उसने नकदी ट्रांसफर कराई है व इसी जिले के होना बताया जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस को मिली लीड से पुलिस ने पुरे गिरोह को अपने शिकंजे में ले लिया।
जानकारी के बाद पता चला कि पहले से शादी शुदा ये दुल्हन अपने पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर ही विवाह का पुरा खेल रचाते थे, और फिर कोई रिश्तेदार बनकर तो कोई बाराती बनकर दुल्हन का विवाह कराते थे। पूरे का पुरा परिवार मिलकर इस षडयंत्र में शामिल होता था और लूट का खेल रचाकर लोगों को लूटने का काम करते थे।
इस गिरोह के शिकार हुए और भी ऐसे मामले अभी सामने आना बाकी हैं।
पुलिस के लिए इनाम का ऐलान
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजू नाथ टीसी का कहना है कि लूटेरी दुल्हन और उसके पति और रिश्तेदारों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है, जल्द ही अन्य राज्यों में भी इनके द्वारा इस तरह का कारनामा किये जाने का मामला अन्य भी सामने आ सकता है। वहीं इस पूरे खुलासे में लगी काशीपुर पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसएसपी ने पांच हजार देने की घोषणा की है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

