भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Date:

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई राज्यों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। भारत पाकिस्तान बॉर्डर वाले जिलों में इसका खास असर देखा जा रहा है. जानिए जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान तक कहां-कहां स्कूल रहेंगे बंद।

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में प्रशासन ने आज फिर हवाई हमले की चेतावनी देते हुए सायरन बजाकर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घरों के अंदर रहने और बालकनी में नहीं आने की सलाह दी गई है।’’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस तनाव के चलते कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल और कॉलेज भी बंद रखने का आदेश दिया है। फिल्हाल 1 या 2 दिनों के लिए आदेशआए हैं लेकिन स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई भी जा सकती है।

भारत – पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिलों में माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है। इसीलिए जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। पंजाब सरकार ने भी अगले 3 दिनों तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का आदेश दिया है। राजस्थान सरकार ने 5 सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं। अभी सरकार ने दिल्ली या एनसीआर के स्कूलों के संबंध में फिल्हाल कोई घोषणा नहीं की है।

Hindguru 2025
https://thehindguru.com/

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में छुट्टी

पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में स्कूल और कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान 11 मई तक बंद रहेंगे। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर लिखा- स्थिति को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले 3 दिनों तक बंद रहेंगे।

पंजाब यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं भी रद्द करने का आदेश दिया है। पंचकुला में 9 मई और 10 मई को अवकाश रहेगा। हिमाचल प्रदेश में सिर्फ ऊना में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव का हवाला देते हुए, पंजाब सरकार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके अलावा, तरनतारन और फाजिल्का में जिला अधिकारियों ने शादियों और अन्य समारोहों के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। अमृतसर, गुरदासपुर और लुधियाना के जिला प्रशासन ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारियों से जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

पठानकोट, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में ब्लैकआउट लागू किया गया. राजस्थान सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात प्रशासनिक और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

इसी तरह, गुजरात तट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल और बिहार सरकारों ने प्रशासनिक और पुलिस कर्मियों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related