75 साल से हर राजनीतिक दल ने मुसलमानों का शोषण किया है
लखनऊ/नोएडा: आज प्रेस क्लब नोएडा में शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी व मौलाना इमाम हैदर जैदी व मौलाना अली हैदर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 75 साल से हर राजनीतिक दल ने मुसलमानों का शोषण किया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और सरकार बनने के बाद सभी वादों की अनदेखी की जाती है जैसा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट से पता चला है।
मौलाना ने कहा कि हर सरकार ने हमेशा मुसलमानों को अशैक्षिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की है। लेकिन अब हम सभी को जागना होगा जब देश में 2ः, 4ः, 5ः वाले समूदाय का प्रतिनिधित्व है, तो शिया समूदाय, जो अल्पसंख्यक में अल्पसंख्यक है, और मुसलमानों मे लगभग 15 से 20ः यानी 30 करोड़ मुसलमानों मे 5 से 6 करोड़ शिया हैं। शिया समूदाय हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देखा जा सकता है, किसी भी प्रदेश या केंद्र में शिया प्रतिनिधित्व नहीं है।
इस संबंध में 15 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में इमामिया हाल पंचकुइयां रोड में शिया धर्मगुरूओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के धर्मगुरू की उपस्थिति के लिए स्वीकृत प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में कामन सिविल कोड के मुद्दे के अलावा अन्य मुद्दों पर धर्मगुरूओं से चर्चा करके 2023 में प्रदेशों के चुनाव और 2024 में होने वाले केंद्रीय चुनाव के लिए अपनी मांगों को राजनीतिक दलों के समक्ष रखेंगे।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

