रामपुर: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्थापक और महान शिक्षाविद सर सय्यद अहमद खान की स्मृति में ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, रामपुर चैप्टर द्वारा 17 अक्टूबर को सर सय्यद डे धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे हमीद लॉन, रामपुर में किया जाएगा।
स्नेपरामपुर के अनुसार इस मौके पर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, यश भारती अवार्ड प्राप्त ओलंपिक कोच मुनव्वर अंज़ार, एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, अलीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आज़म मीर खान, मुरादाबाद के एक्सपोर्टर नदीम अहमद और ग्रीनवुड के डायरेक्टर शाहिद खान ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
एएमयू के पूर्व छात्र इस अवसर पर अपने विचार साझा करेंगे और सर सय्यद अहमद खान के अवदान को याद करेंगे। आयोजन का उद्देश्य उनके विचारों और मिशन को समाज में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देना है।
रामपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ. जमाल ए. खान ने कहा कि “सर सय्यद अहमद खान का विज़न केवल अलीगढ़ तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे समाज को शिक्षा और जागरूकता के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य किया।” उन्होंने कहा कि रामपुर चैप्टर इस सोच को जीवित रखने के लिए सदैव सक्रिय रहेगा।
- UP Expressway Network: 22 एक्सप्रेस-वे के जाल से बदलेगा उत्तर प्रदेश का भविष्य, औद्योगिक क्रांति की ओर कदम

- महोबा: शादी से लौट रही महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

- UP RTE Admission 2026: यूपी में आरटीई आवेदनों में ऐतिहासिक उछाल, पहले चरण में ही रिकॉर्ड 2.61 लाख आवेदन

- बड़ी खबर: पश्चिमी यूपी में गूँजी ‘वंदे मातरम्’ और ‘समान कानून’ की मांग; ब्रज प्रांत के मुस्लिम नेताओं ने पेश की नई मिसाल

- खेती में डिजिटल क्रांति: यूपी और बिहार मिलकर संवारेंगे महिला किसानों का भविष्य

- इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी पुलिस पर कड़ी फटकार, कहा-‘पैरों में गोली मारते हो, फिर एनकाउंटर बताते हो… ये नहीं चलेगा

- गुजरात ATS ने नवसारी से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध फैजान शेख को किया गिरफ्तार

- UP SIR: यूपी में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटना तय, 31 दिसंबर को जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

- कुँवर दानिश अली का योगी सरकार पर तीखा प्रहार

