Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
अफ़ग़ान तालिबान ने कई नए पाबंदियों का एलान किया है जिनमें सभी सरकारी कर्मचारियों को दाढ़ी रखने और ड्रेस कोड का पालन करने का हुक्म शामिल है, ऐसा न करने पर उनको नौकरी खो देने की धमकी दी गयी है।
डॉन(Dawn) अखबार में छपी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, सूत्रों ने कहा कि अच्छाई की दावत और बुराई की रोकथाम मंत्रालय(Ministry for the Propagation of Virtue and Prevention of Vice) के प्रतिनिधि सोमवार को सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों पर गश्त कर रहे थे ताकि यह जांचा जा सके कि कर्मचारी नए नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
अफ़ग़ानिस्तान में कर्मचारियों को निर्देश दिया जा रहे हैं कि वे अपनी दाढ़ी न मुंडवाएं और स्थानीय कपड़े पहनें जिनमें लंबी, ढीली शर्ट और पतलून और एक टोपी या पगड़ी शामिल हो। कर्मचारियों को वक़्त पर नमाज़ अदा करने की भी हिदायत दी गयी है।
सूत्रों के मुताबिक़ कर्मचारियों से कहा गया है कि उनको अब से सरकारी कार्यालयों में प्रवेश नहीं मिलेगा अगर उन्होंने नए ड्रेस कोड के नियम को नहीं माना। नए नियमों का पालन नहीं करने पर उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया जाएगा।
तालिबान के सार्वजनिक नैतिकता मंत्रालय के एक प्रवक्ता से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

