बिहार: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की स्थिति पर मोदी सरकार और नीतीश कुमार की केंद्र एवं राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल की नीतीश-मोदी सरकार और 11 साल की ‘डबल इंजन’ सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया है।
तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की है कि जब भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता वोट माँगने आएं, उनसे इन सवालों को जरूर करें—बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? यहाँ महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं? अपराध और भ्रष्टाचार क्यों बढ़ रहे हैं? और बेरोज़गारी व पलायन की स्थिति जैसी क्यों बनी हुई है?
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले पटना विश्वविद्यालय में 70 वोकेशनल कोर्स चल रहे थे, लेकिन एनडीए सरकार के दौरान 56 पाठ्यक्रम बंद कर दिए गए। छात्र-युवा विरोधी ‘डबल इंजन’ सरकार पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पाठ्यक्रम बंद होने के पीछे नियमित शिक्षकों की कमी, प्रयोगशालाओं व पुस्तकालयों का अभाव, महंगी फीस, प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की कमी, जगह और सरकारी अनुदान की कमी जैसी कई वजहें हैं। इससे 108 साल पुराने पटना विश्वविद्यालय की हालत बदतर हुई है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यह सरकार युवाओं को रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के बजाय नफरत, हिंसा और संप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण बिहार में शिक्षा और रोजगार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि भ्रष्ट एनडीए सरकार को हटाकर बिहार के लिए नई सोच, विजन और युवा नेतृत्व वाली प्रगतिशील सरकार चुनी जाए।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

- अगरतला में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन: अमित शाह करेंगे शिरकत, आयुर्वेद और हिंदी का दिखेगा अनूठा संगम

- निशिकांत दुबे का व्यवहार ‘आदतन अपराधी’ जैसा: कुंवर दानिश अली

- वंदे मातरम् की अनिवार्यता असंवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट: मौलाना अरशद मदनी

- बस्तर में विकास का नया सूर्योदय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘बस्तर पंडुम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ

- Budget Session 2026: आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू संबोधित करेंगी दोनों सदन

- गणतंत्र दिवस 1966: जब नेतृत्व के अभाव में भी ‘राष्ट्र के संकल्प’ ने भरी थी हुंकार

- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा देश; पीएम मोदी ने बताया ‘आन-बान-शान’ का पर्व

