रामपुर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने मंगलवार को रामपुर के नए ज़िला अधिकारी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने पिछले दिनों अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए दुकानदारों के पुनर्वास, ज़िले के विकास कार्यों, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
फैसल खां लाला ने ज़िला अधिकारी को आम आदमी पार्टी की जनहित नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी जनता के बुनियादी मुद्दों पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज़िला प्रशासन भी जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशील रवैया अपनाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से मांग की कि अतिक्रमण के नाम पर हटाए गए सैकड़ों दुकानदारों, जो अब बेरोजगार हो गए हैं, के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
मुलाकात के दौरान स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। फैसल लाला ने कहा कि रामपुर की तरक़्क़ी के लिए प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जानकारी में आया है कि कई BLO अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह नहीं निभा रहे हैं और प्रभावशाली लोगों के घरों तक सीमित हैं, जिसके कारण शहर के आधे से अधिक नागरिकों तक इन्यूमेरेशन फॉर्म नहीं पहुंच पाए हैं।
फैसल लाला ने ज़िला अधिकारी से आग्रह किया कि BLO को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे नियमानुसार प्रत्येक मतदाता के घर कम से कम तीन बार जाएं और फॉर्म भरवाने में सहायता करें।
इस अवसर पर ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी शिराज़ जमील खां भी मौजूद रहे।
- ऑपरेशन ‘खैर’: रामपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से 500 क्विंटल बेशकीमती लकड़ी बरामद

- आजम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी तंज़ीन फातिमा और यूसुफ मलिक ने जताई गहरी चिंता

- रामपुर: वन माफियाओं के खूनी खेल पर भारी ‘वन रक्षक’, DFO ने खुद संभाला मोर्चा, करोड़ों की खैर लकड़ी बरामद

- रामपुर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

- रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, मुस्तफा हुसैन ने की गहन जांच की मांग

