उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद जनपद संभल में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कुरैशी बिरादरी और पूर्व उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन आजम कुरैशी ने सपा का दामन छोड़ने का ऐलान किया है। उनका इरादा जल्द ही भाजपा में शामिल होने का है।
दरअसल आपको बता दें कि आजम कुरेशी 2003 उर्दू अकादमी के अध्यक्ष बने जब बीएसपी बीजेपी सरकार का गठबंधन था। उसके बाद 2005 तक बीएसपी में रहे। आज़म ने 2012 में लोकदल से सम्भल से विधानसभा का चुनाव लड़ा और 2014 में बीएसपी से टिकट लिया लेकिन लास्ट में इनका टिकट काट दिया गया जिसे बाद 2017 से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
कुरैशी बिरादरी से आने वाले एक उद्योगपति के नाते आज़म कुरेशी को मुसलमानों की हालत देखते ही बड़ा हुआ है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका मिला जब उन्होंने अपने निवास से प्रेस वार्ता में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।
फिलहाल उन्होंने अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अपने बंद कमरे से ट्वीट करते हैं, किसी की कोई सुनवाई नहीं।
आज़म कुरेशी ने अपनी पहली पसंद मोदी और योगी के मिशन को बताया।
फिलहाल अब देखना यह है कि भाजपा में शामिल होकर आज़म कुरेशी को क्या रुतबा हासिल होता है और किस तरह से अपनी बिरादरी और मुसलमानों का प्रतिनिधित्व भाजपा में शामिल होकर करते हैं।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

