ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत व्हाइट हाउस ने शांति बोर्ड के सदस्यों के नाम जारी किए। जेरेड कुशनर, मार्को रुबियो, टोनी ब्लेयर समेत प्रमुख नाम। गाजा पुनर्निर्माण और सुरक्षा पर फोकस।
वाशिंगटन, 17 जनवरी 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना का नया अध्याय शुरू हो गया है। व्हाइट हाउस ने गाजा शांति बोर्ड (Gaza Peace Board) के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी। कहा जा रहा है कि यह बोर्ड गाजा में सुरक्षा, मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण पर काम करेगा।
शांति बोर्ड के प्रमुख सदस्य – पूरी लिस्ट
यहां ट्रंप गाजा शांति योजना के बोर्ड में शामिल टॉप नाम हैं:
- मेजर जनरल जैस्पर जेफर्स – वैश्विक स्थिरता बल (Global Stability Force) के कमांडर।
- मार्को रुबियो – विदेश मंत्री।
- स्टीव विटकॉफ – ट्रंप के विशेष दूत।
- जेरेड कुशनर – पूर्व राष्ट्रपति के दामाद और मध्य पूर्व विशेषज्ञ।
- आर्य लाइटस्टोन और जोश ग्रोबन – वरिष्ठ सलाहकार।
- निकोले म्लाडेनोव – कार्यकारी सदस्य और गाजा उच्च प्रतिनिधि।
- टोनी ब्लेयर – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री।
- मार्क रोवन, अजय बंगा, रॉबर्ट गैब्रियल – प्रमुख सदस्य।
ट्रंप की योजना का उद्देश्य क्या है?
दावा किया जा रहा है कि गाजा शांति बोर्ड फिलिस्तीनी प्रशासन में सुधार लाएगा और हिंसा प्रभावित इलाकों में विकास सुनिश्चित करेगा। ट्रंप ने 16 जनवरी को कहा था, “शांति बोर्ड के नाम जल्द घोषित होंगे।”
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

- ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज

- US, Israel attack Iran live: ईरान का कतर, UAE और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला

