रज़िया का कहना है मेरे पति कपड़ा व्यापारी हैं। जब बॉर्डर खुले थे, तब वह पाकिस्तान से कपड़ा लाते थे। उनकी वहां रिश्तेदारी भी है।
रामपुर:उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी के जनपद रामपुर के क़स्बा टांडा के निवासी शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद टांडा कस्बे में सनसनी फैल गई है।
शहजाद रामपुर के टांडा कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में मकान नंबर 135 में रहता है। एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उसके लिए जासूसी कर रहा था। फिलहाल आरोपी शहज़ाद से पूताछ जारी है।
पत्नी ने बताया बेक़सूर
शहजाद की पत्नी रज़िया, जो टांडा के आजाद नगर मोहल्ले में अपने दो छोटे बेटों के साथ रहती है, ने अपने पति को बेकसूर बताया है। रज़िया का कहना है कि मेरे पति कपड़ा व्यापारी हैं और जब बॉर्डर खुले थे, तब वह पाकिस्तान से कपड़ा लाकर बेचते थे। उनकी वहां रिश्तेदारी है, इसलिए एक-दो बार गए थे, लेकिन वह कोई जासूसी नहीं करते थे, उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। रज़िया ने रोते हुए कहा कि हमारी शादी को 15 साल हो गए हैं। मेरे दो मासूम बेटे हैं, मेरे पति बेक़सूर हैं।
शहजाद का टांडा के आजाद नगर में मकान नंबर 135 में घर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहजाद दिल्ली में रहकर कपड़ा व्यापार करता था और पाकिस्तान से लाए कपड़े यहां बेचता था। लेकिन कोई यह नहीं जानता था कि वह ISI के लिए जासूसी कर रहा है। जब एटीएस ने शहजाद को गिरफ्तार किया, तब जाकर लोगों को इस सनसनीखेज मामले की जानकारी हुई।
शहजाद की गिरफ्तारी के बाद टांडा के लोग हैरान हैं। पड़ोसियों का कहना है कि शहजाद सामान्य व्यवहार का व्यक्ति है और कपड़ा व्यापार में सक्रिय रहता था। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े मामले में शामिल हो सकता है।
शहजाद की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस और स्थानीय खुफिया एजेंसियां उसके नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई हैं। एटीएस को शक है कि शहजाद का जासूसी नेटवर्क रामपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक फैला हो सकता है। इसके अलावा, पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो तस्करी की आड़ में ISI के लिए काम कर रहे हैं। शहजाद के खिलाफ लखनऊ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

