Globaltoday.in
सऊद खान, रामपुर
रामपुर(Rampur) में एंटी करप्शन टीम(Anti corruption team) ने जल निगम के एक जे.ई(JE) को 10000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस जे.ई(JE) ने एक ठेकेदार द्वारा कराए गए काम के बिल पर साइन करने को लेकर ठेकेदार से 10000 रूपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत मुरादाबाद के एंटी करप्शन विभाग से की।
एंटीकरप्शन विभाग ने जे ई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जे ई को एंटी करप्शन टीम थाना अजीम नगर ले आई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
रामपुर में जल निगम में तैनात जेई विजेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम मुरादाबाद ने 10000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन मुरादाबाद से ऋषि कांत नामक एक युवक ने शिकायत की थी कि जेई उसके कार्य का बिल बनाने को लेकर उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। जब शिकायत की जांच की गई तो उसकी शिकायत सही पाई गई। जिस पर एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एक्शन लिया और जेई को 10000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने ग्लोबलटुडे को बताया कि ऋषि कांत नाम के व्यक्ति ने एंटी करप्शन मुरादाबाद से शिकायत की थी। उसने जल में पट्टी कला में बन रही पानी की टंकी के नीचे इंटरलॉकिंग का कार्य किया था जिसमें उस का बिल बनना था। उस बिल के लिए जल निगम के जेई विजेंद्र सिंह द्वारा उस से रिश्वत की मांग की जा रही थी। उसी आधार पर हम लोगों ने गोपनीय तरीके से जांच कराई तो उसमें पाया कि जे ई विजेंद्र सिंह की छवि एक भ्रष्ट लोकसेवक की है। उसी आधार पर जेई विजेंद्र सिंह को 10000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
