सीवाईएसएस के आयुष खटकर बने पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट, आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और उच्च शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने दी बधाई
चंडीगढ़,18 अक्टूबर: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र युवा संघर्ष समिति'(सीवाईएसएस) ने शानदार जीत हासिल की है। सीवाईएसएस के आयुष खटकर पंजाब यूनिवर्सिटी के नए छात्र अध्यक्ष बने।
सीवाईएसएस ने पहली बार छात्र चुनाव में हिस्सा लिया था और पहली बार में ही इतनी शानदार जीत हासिल कर ली। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर छात्र संघ चुनाव के इनचार्ज बनाए गए थे।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर आयुष खटकर को बधाई दी और लिखा, ‘आप’ के छात्र संगठन सीवाईएसएस को पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में शानदार जीत मिली है। आयुष खटकड़ को प्रेसिडेंट बनने पर बहुत-बहुत बधाई! आज देश भर का युवा “आप” की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है, बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। “आप” युवाओं की पार्टी है। युवा ही भविष्य में देश की बागडोर संभालेंगे।
सीवाईएसएस की जीत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आयुष कटकर को बधाई दी और ट्वीट कर कहा, “युवा चाहें तो देश की तकदीर बदल सकते हैं। आज पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इसे साबित कर दिया है। आम आदमी पार्टी के सीवाईएसएस के छात्रसंघ चुनाव में शानदार जीत ने भगत सिंह की सोच को और मजबूत किया है। आयुष खटकड़ और पूरी टीम को बधाई!
कैबिनेट मंत्री मेयर ने भी बधाई दी और कहा, “पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस की बड़ी जीत हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों की जीत है। भाजपा की साम्प्रदायिक सोच और ऑपरेशन लोटस को युवाओं ने नकारा।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

