Globaltoday.in| राहेला अब्बास| सम्भल
जनपद सम्भल(Sambhal) में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर युवाओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में शामिल युवा सपा नेता सुहैल इकबाल(Suhail Iqbal) ने शहीदों के स्मारक स्थलों पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आज देश भर में 71 वां गणतंत्र मनाया गया और हर तरफ देशभक्ति के तरानो के साथ देशभक्ति की अनोखी और अनूठी झलक देखने के लिए मिली।
नागरिक संशोधन कानून(CAA) के विरोध में सम्भल में भी बना शाहीन बाग़
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद के पुत्र व् युवा नेता सुहैल इकबाल युवाओं को साथ लेकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए रैली में शामिल होकर सबसे पहले पनसुखा मिलक गांव पहुंचे, जहां युवा नेता सुहेल इकबाल ने दो साल पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी में शहीद हुए सुदिश कुमार की शहादत को नमन करते हुए उनके स्मारक स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद युवाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद सपा नेता सुहैल इकबाल ने शहीद सुदिश कुमार के परिजनों से मिले। शहीद के परिजनों से मिलकर शॉल उढ़ाकर कर सुदेश कुमार की शहादत को याद किया और कहा कि आज उनका बेटा भले ही उनके बीच नहीं है लेकिन सम्भल के सभी युवा शहीद सुदिश कुमार के परिवार के हमेशा साथ हैं।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>इसके बाद युवा सपा नेता सुहैल इकबाल युवाओं के साथ हाजीबेड़ा गांव में पहुंचे, जहां शहीद महेंद्र कुमार के स्मारक स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी तरह कल्यानपुर गांव में भी शहीद के स्मारक स्थल पर पहुंचकर भी माल्यार्पण करते हुए शहीद के बलिदान को याद किया।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
