पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जहाज़ को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाज़त को नामंज़ूर कर दिया
ग्लोबलटुडे, 09 सितंबर
वेबडेस्क
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हिंदुस्तान ने पिछले 34 दिनों से कश्मीरियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है।
विदेश मंत्री ने कहा कि कश्मीर में ज़ुल्म और क्रूरता हो रही है। हमने धैर्य और संयम दिखाया है और इस मुद्दे को बहुत सावधानी से उठाया है, लेकिन हिंदुस्तान टस से मस नहीं हो रहा है।
शाह महमूद कुरैशी ने कहा पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो न्यूज़ से कहा कि हिंदुस्तान के राष्ट्रपति ने आइसलैंड जाने के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की इजाज़त, लेकिन कश्मीर के मौजूदा हालत को देखते हुए, हिंदुस्तान के राष्ट्रपति को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं दे सकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कट्टरता के मद्देनजर पाकिस्तान ने यह फैसला किया है और प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस फैसले को मंजूरी दे दी है।
दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड, स्लोवेनिया और स्विट्ज़रलैंड के दौरे पर जाने वाले हैं। उनकी यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

