कोरोना टीका लगने के 24 घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मचारी की हुई मौत

Date:

हाइलाइट्स :

  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में कोरोना वैक्सीन लगने के 24 घंटे बाद एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत
  • मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
  • जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात था स्वास्थ्यकर्मी महिपाल सिंह
  • परिवार ने इलाज के लिए 108 को फोन करके जानकारी दी

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद(Moradabad) में कल टीकाकरण अभियान में 46 वर्षीय महिपाल सिंह के कोरोनावायरस की वैक्सीन का टीकाकरण कराया गया था, जिसके बाद 24 घंटे बात महिपाल सिंह की मौत हो गई।

जब महिपाल सिंह की मौत को लेकर उनके बेटे से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया,”कल जब कोरोना वैक्सीन का टीका लगा था जबसे ही महिपाल सिंह की तबीयत बिगड़ रही थी… तो महिपाल सिंह ड्यूटी से अपने घर वापस लौट गए। आज अचानक महिपाल सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उनके परिवार वाले 108 एंबुलेंस पर जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया।”

मृतक के बेटे का आरोप है कल जब कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई थी तो तभी से सांस फूल रही थी और सीने में दर्द हो रहा था। क्योंकि इससे पहले महिपाल सिंह को हल्का सा नॉमिन था, कोरोना वैक्सीन लगने के बाद से ही लगातार महिपाल सिंह की तबीयत बिगड़ती रही थी। मृतक के बेटे को कोरोनावायरस के टीके से ही मृत्यु का शक है।

वहीं जब मुरादाबाद के सीएमओ(CMO) एमपी गर्ग से इस घटना के बारे में बात की गई तो सीएमओ मुरादाबाद ने जानकारी देते हुए बताया,” महिपाल सिंह के कल कोरोनावायरस की वैक्सीन का टीका लगा था, और आज उनकी मौत हो गई है। महिपाल सिंह को सांस लेने में और सीने में दर्द की समस्या थी। परिवार वालों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी थी। जानकारी मिलते ही एंबुलेंस से महिपाल सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने महिपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मैं मृतक की परिवार से मिलने आया हूं और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है”।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...