रामपुर: यूपी के जनपद थाना गंज क्षेत्र के एक नौजवान युवक को उसकी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को बुरी तरह पीटा और सड़क पर घसीटा जिससे युवक के कपड़े फट गए और युवक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ बिलाल नाम के युवक ने अपनी बहन को छेड़ने का विरोध किया था जिसपर दबंगों ने युवक इस बेरहमी से पीटा कि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद पुलिस चौकी में शिकायत की गयी थी लेकिन चौकी इंचार्ज के ढुल-मुल रवैये को देखते हुए मोहल्ले के लोग इकठ्ठे होकर शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्यवाही की मांग की।
जिसके बाद एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सरगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक आए दिन युवती से छेड़छाड़ करता था। जिसकी शिकायत युवती ने अपने परिवार से की। युवती का भाई शुक्रवार को छेड़छाड़ की शिकायत करने आरोपी युवक के घर गया था।
शिकायत करने पर तीन युवकों ने युवती के भाई बिलाल को सरिया, लाठी और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
मामले में एसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिस पर कार्रवाई भी चल रही है, लेकिन लोगों के कहने पर घटना स्थल पर जानकारी ली। मामले में निष्पक्षता के साथ जांच होगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


