पंचायत चुनाव पर प्रधानी के उम्मीदवार की फिसली जुबान और बड़बोले पन में, जोश में उसने काफी कुछ कह दिया। उसने कहा पुलिस हमारा कुछ नहीं करेगी और फ़र्ज़ी वोट नहीं पड़ेगा और अगर पड़ेगा तो हमारा पड़ेगा। इस तरह प्रधान पद के प्रत्याशी ने अल्फाज बोले जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और प्रधान पद के उम्मीदवार के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रधान का यह वीडियो उसी के अपने दफ्तर के बाहर का है जहां पर वे पब्लिक के बीच में खुलेआम माइक से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मामले पर उपनिरीक्षक राजीव कुमार की ओर से प्रत्याशी बब्बू अली घोसी के खिलाफ थाना टांडा में धारा 171 H,188,191,269,270,3 एफ आई आर दर्ज की गई है।
जनपद रामपुर के कोतवाली टांडा क्षेत्र के बेजना गांव से प्रधानी के कई उम्मीदवार हैं जो अपनी अपनी उम्मीदवारी की ताल ठोक रहे हैं। उसी में एक प्रधान है बब्बू अली घोसी जिन्होंने 2 अप्रैल को हजरतपुर में अपने कार्यालय के बाहर भारी भीड़ के बीच माइक से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा,”यह कितना ही फोन कर लें लेकिन आज पुलिस नहीं आएगी… पुलिस तो अल्लाह के हुक्म से पहले ही बैठ गई है। कोई फर्जी वोट नहीं पड़ेगा और अगर फर्जी वोट पड़ेगा तो तुम्हारा पड़ेगा। डंके की चोट पर कह रहा हूं कि प्रशासन देगा तो तुम्हारा साथ देगा। हजरतपुर में तो हम डंके की चोट पर वोट डालेंगे… हमें कोई नहीं रोकेगा”। इस तरह की बयान प्रधान पद के उम्मीदवार बब्बू अली घोसी ने की थी जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,”सोशल मीडिया के माध्यम से एक कथित वीडियो प्राप्त हुआ था जिसकी जांच करने पर पाया ग्राम बेजना का प्रधान पद का उम्मीदवार है बब्बू अली घोसी, उसके द्वारा 2 अप्रैल को कार्यालय के बाहर लोगों को इकट्ठा किया गया। वहां पर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया… वहां पर कोविड-19 का उल्लंघन किया गया… वहां पर अफवाह फैलाई गई। इस संबंध में थाना टांडा में एक मुकदमा दर्ज किया गया और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

