जनपद रामपुर(Rampur) में आज़म खान (Azam Khan) की सेहत और रिहाई का सिलसिला जारी है। समाजवादी समर्थक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीम इकबाल खान के कार्यालय पर एक खुसूसी दुआ मांगी गई। इस दुआ में सभी लोगों ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सेहत और सलामती और जेल से रिहाई के लिए खुदा से दुआ मांगी।
आज़म खान के समर्थन में दिन रात लगा है समाजवादी समर्थक मोर्चा, 2017 में बना था समाजवादी समर्थक मोर्चा
यहाँ मौजूद सभी लोगों ने यह अपील भी की कि वह सब लोग भी आजम खान की सलामती और सेहत के लिए दुआ मांगे। जबसे आजम खान कोरोना संक्रमित हुए हैं तबसे आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान के लिए जनपद रामपुर में लोगों द्वारा दुआओं का सिलसिला जारी है।
वहीं समाजवादी समर्थक मोर्चा के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीम इकबाल खान ने कहा,” दुआ दिल से निकलती है, हमारे कायदे मिल्लत और सांसद आजम खान इस वक्त मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। इसको लेकर हम तमाम लोग परेशान हैं और उनकी सलामती के लिए खुदा से दुआ कर रहे हैं। अल्लाह उनकी हिफाजत फरमाए और उन्हें सेहत तंदुरुस्ती दे… उनकी बीमारी की वजह से हमारे ज़ारो क़तार आंसू निकल रहे हैं और हर नमाज के बाद उनके लिए हम दुआ कर रहे हैं। क्योंकि वह हमारे रहबर हैं हमारे लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने जो रामपुर वालों के लिए किया है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमने देख लिया है के वे यहाँ नहीं है जेल में है तो हमारे आंसू पोछने वाला कोई नहीं है… हमारी रेहबरी करने वाला भी कोई नहीं है। आवाम परेशान है और सभी लोग आजम खान की सलामती और रिहाई के लिए दुआ कर रहे हैं।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

