
Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) पर भद्दी टिप्पणी करने के कारण एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को संयुक्त राष्ट्र के एम्बेसडर पद से हटा दिया गया है।
ज्ञात हो कि फरवरी 2020 में रणदीप हुड्डा को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तत्वावधान में प्रवासी पशु संरक्षण कार्यक्रम का राजदूत नियुक्त किया गया था।
भारतीय मीडिया के मुताबिक़, बहुजन समाजवादी पार्टी की महिला नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जिक्र करते हुए रणदीप हुड्डा का नौ साल पुराना वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसके बाद उन्हें राजदूत के पद से हटा दिया गया।
वीडियो में रणदीप मायावती का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने दलित विरोधी के साथ-साथ लिंग भेद पर आधारित करार दिया है। सोशल मीडिया पर रणदीप के खिलाफ ट्रेंड भी चल रहा है।
उधर, इस मुद्दे पर रणदीप हुड्डा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

