UP: पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ठोक दी कील

0
पति ने डाली पत्नी के गुप्तांग में कील
पति ने डाली पत्नी के गुप्तांग में कील

जनपद रामपुर में आपसी विवाद के चलते एक पति ने वहशत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के गुप्तांग में कील ठोक ही डाली

रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला जनपद रामपुर में उस समय सामने आया जब आपसी विवाद के चलते एक पति ने वहशत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के गुप्तांग में कील ठोक डाली। हालांकि बाद में इस मामले में समझौता भी हो गया।

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कील ठोकी 

जनपद रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति की शिकायत पुलिस से की गई जिसमें उसके द्वारा पति पर आरोप लगाया गया कि घरेलू विवाद के चलते उसके पति द्वारा पहले तो उससे अभद्रता की गई और बाद में पति ने आवेश में आकर उसके गुप्तांग में कील ठोक दी।

पीड़िता की ओर से थाने में लिखित तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया । हालांकि यह घटनाक्रम बड़ी तेजी के साथ बदला और पति-पत्नी के बीच कई घंटे के बाद सुलह समझौता भी कर लिया गया है।

पीड़ित महिला ने ग्लोबलटुडे को,” उसके पति ने दारू पीकर उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी रात को 12:00 बजे। मैंने मम्मी को पापा को आवाज दी… कोई भी मेरी आवाज नहीं सुन रहा था। मेरे घरवाले ऐसी डॉक्टर को पेट के दर्द बता कर दिखा कर ला रहे थे…मुझे रास्ते में पुलिस वाले दिखे तो मैंने उनसे खुद ही कह दिया।

क्षेत्राधिकारी मिलक श्रीकांत प्रजापति के मुताबिक थाना मिलक क्षेत्र में एक महिला के द्वारा शिकायत की गई जिसकी संपूर्ण जांच से यह पाया कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसमें महिला के द्वारा शिकायत की गई थी, उसका मेडिकल कराया गया। बाद में महिला के द्वारा एक तहरीर दी गई थी कि उसका समझौता हो गया है। उसके द्वारा यह भी बताया गया कि उसके पति के द्वारा कील उसके नहीं लगाई गई है संपूर्ण प्रकरण की जांच के बाद यह पाया गया कि यह पति-पत्नी का विवाद है जिसमें पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है।