नई दिल्ली: स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आइडियल होम्योपैथिक फाउंडेशन द्वारा तृतीय पूर्णदर्शन समर्पण सेवा सम्मान पुरस्कार एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन एस एस एस म्यूजिक एंड डांस अकेडमी के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री अरविन्द जैन ने बताया कि इस अवसर श्री राजीव भार्गव(असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर,लाइसेंसिंग अथॉरिटी)
भारतीय जनता पार्टी के श्री यासिर जिलानी(राष्ट्रीय मीडिया संयोजक) श्री अनीस अब्बासी(अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा)श्रीमति शबाना रहमान(महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा) श्रीमति दीपिका जैन(प्रभारी,महिला मोर्चा उ पू दिल्ली) श्री धर्मवीर नागर जी(संयोजक रोहतास नगर विधानसभा) श्री विपिन जैन, श्री मुस्तफा सिद्दीकी जी(जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा) उपस्थित रहे।

होमियो हीलर्स वर्ल्डवाइड के फाउंडर डॉक्टर रोहित भंडारी जी भी अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉक्टर मीनू शर्मा जी डॉक्टर अमित मिश्रा जी श्री मृणाल शर्मा जी श्री महेश त्यागी जी एडवोकेट श्री विष्णु पण्डित जी समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर होम्योपैथिक ट्रेडर्स वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही और उन्होंने अपने परम मित्र श्री अनवर अली के साथ अपनी दोस्ती के 25 साल पूरे होने की खुशी में एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान श्री यासिर जिलानी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में कुशल कलाकारों द्वारा विविध मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमति शबाना रहमान जी एवम लोटसइमेज हेल्थकेयर की डायरेक्टर कल्पना कीर्ति जी ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपनी मधुर आवाज से सबका मन मोह लेने वाले गायक/ गायिका श्री सोनू चंदेल श्री अशोक लुहेरा श्री सरताज आलम श्री रमेश जी श्रीमती कंचन चौधरी कुमारी मेहनाज़ कुमारी तपस्या ठाकुर आकर्षण का केंद्र बने रहे।
मंच संचालन श्री सरताज़ आलम द्वारा किया गया। पूरा सभागार उस समय तालियों से गूँज उठा जब होम्यो हीलर वर्ल्डवाइड के फाउंडर डॉक्टर रोहित भंडारी एवम उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम के संयोजक श्री अरविन्द जैन जी को होम्योपैथी के प्रति अरविन्द जैन जी के निस्वार्थ समर्पण के लिए दुशाला एवं मोतियों की माला पहनाकर घड़ी भेंट की गई और डॉक्टर रोहित भंडारी द्वारा अरविन्द जैन जी के संम्मान में वक्तव्य दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान होम्योपैथिक डॉक्टर्स मार्केटिंग पर्सनल्स एवम समाज के विभिन वर्गों से जुड़े सेवा भावी लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में होम्योपैथी की प्रतिष्टित कम्पनियों बी जैन, बीआरएल, आरएस भार्गव, एल डी डी, पटेल होम्यो एवं एस बी एल द्वारा सभागर में मौजूद सभी मेहमानों को दवाइयों के सैम्पल्स भेंट किये गए।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम की प्रायोजक कम्पनियों एडविन बायोटेक के श्री पवन पचौरी, लोटसइमेज हेल्थकेयर की डायरेक्टर श्रीमती कल्पना कीर्ति एवम कार्यक्रम की व्यवस्था को तन्मयता से सम्भाल रहे श्री मृणाल शर्मा एवम श्री अनवर अली जी द्वारा सभी मेहमानों को सम्मानपूर्वक जलपान करवा कर धन्यवाद अदा कर विदा किया गया।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

