अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एल्युमिनाई और रामपुर से सांसद आजम खान की रिहाई की मांग तेज हो रही है। एएमयू के छात्रों ने 26 जुलाई यानी आज शाम 5:30 बजे बाबे सय्यद डक पोंड पर आज़म खान की रिहाई की मांग को लेकर इन्साफ मार्च निकाला।
एएमयू से पढ़े और छात्र नेता रहे हुज़ैफ़ा आमिर रश्दी (Huzaifa Aamir Rashadi) ने कहा,” ये बहुत अफसोसनाक है कि आज़म खां (Azam Khan )जो की एक मौजूदा सांसद कई बार इससे पहले भी सांसद, विधायक और कैबिनेट मंत्री तक रह चुके हैं। उन्हें फर्ज़ी आरोपों में गिरफ्तार करके कई सालों से जेल की सलाख़ों के पीछे डाला गया है। हम सब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सभी छात्र और छात्र नेता उनके समर्थन में आवाज़ उठाते रहेंगे क्योंकि वो अलीगढ़ के एलुमेनाई थे और हमारे छात्रसंघ के सचिव भी रह चुके हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि वो एक ईमानदार और बाइज्ज़त नेता हैं जिनकी एक अलग पहचान है।
आमिर रश्दी ने कहा कि अफ़सोस की बात है कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी को आज उनके बुरे वक़्त में जिस तरह से उनके साथ खड़ा होना चाहिए था उनकी पार्टी उनके साथ नहीं खड़ी है जबकि वो अपनी पार्टी में नम्बर 2 का क़द रखते थे। इसलिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का प्रतिनिधि होने के नाते ये हमारा फ़र्ज़ बनता है और एक अलीग होने के नाते तमाम अलीगों की जिम्मेदारी भी है और मेरी गुज़ारिश भी है कि वो इस बुरे वक़्त में आज़म ख़ान साहब के साथ खड़े रहें। इसलिए हम मज़बूती के साथ खड़े हैं। उनकी रिहाई के लिए आवाज़ उठा रहे हैं।
राष्ट्रपति को दिया मेमोरेंडम
छात्रों ने इस प्रदर्शन के ज़रिए देश के राष्ट्रपति को आज़म खान की रिहाई के लिए एक मेमोरेंडम भी भेजा। छात्रों का कहना था कि आज़म खान बुरी तरह से वो बीमार हैं, लखनऊ में भर्ती हैं, हेल्थ ग्राउंड पर उनकी रिहाई के लिए जो भी कोशिशें और कार्यवाई हो सकती हों राष्ट्रपति इसमें दख़ल देकर उनकी ज़मानत को मुमकिन बनाएं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

