Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में एक बेटी अपने प्यार को पाने के लिए इस हद तक पहुंच गई कि उसने अपने पिता को ही रास्ते से हटा दिया और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या करा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठाया।
मामला थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम मुटैना का है जहां 20 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि मुटैना के जंगल में एक हरपाल सिंह नाम के अधेड़ का शव पेड़ पर लटका पड़ा है। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ग्रामीण और पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रहे थे लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश का रुख मोड़ दिया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जब सिर में चोट होना आया तब पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए इस पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया और अपने पिता हरपाल सिंह की हत्या में शामिल उसकी बेटी प्रीति और उसके प्रेमी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों से पूछताछ में पता लगा कि प्रीति और धर्मेंद्र दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। प्रेमी धर्मेंद्र हरपाल सिंह की 10 बीघा जमीन अपने नाम भी कराना चाहता था। जमीन ना कराने को लेकर ही हरपाल सिंह ने धर्मेंद्र और प्रीति की शादी कराने से इंकार कर दिया जिससे नाराज होकर प्रीति और धर्मेंद्र ने 1 दिन पहले अपने पिता की हत्या की साजिश रची और 20 जुलाई को धर्मेंद्र और उसके साथी गौरव ने मिलकर हरपाल सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और शव को पेड़ से लटका दिया ताकि लोग इस पूरे मामले को ये समझें कि हरपाल सिंह ने आत्महत्या कर ली। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठा दिया और आरोपी बेटी प्रीति और उसके प्रेमी धर्मेंद्र यादव जोकि बदायूं जिले का रहने वाला है उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

