मिशन 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और सभी मंत्रियों, सांसदों और सभी विधायकों को पब्लिक के बीच में जाकर साड़े 4 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने को कहा गया है।
इसी क्रम में आज कानून मंत्री बृजेश पाठक जो रामपुर के प्रभारी भी हैं, आज रामपुर पहुंचे। रामपुर आने पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि 2022 का चुनाव डेवलपमेंट होगा। उन्होंने कहा कि एटीएस द्वारा कुछ संदिग्ध लोग पकड़े गए जिन्होंने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और हम किसी भी कीमत पर उत्तर प्रदेश और देश का अमन चैन खत्म नहीं होने देंगे।
मीडिया से बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा,”अभी 2022 का चुनाव है ये डेवलपमेंट के मुद्दे पर हम लड़ेंगे और प्रदेश का विकास चौमुखी हो और उत्तर प्रदेश अन्य मामलों में चाहे रोजगार के मामले में, डेवलपमेंट के मामलों में, इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में अन्य प्रदेशों से नंबर एक पर कैसे आए इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रशिक्षित है।
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

