तलाशी में मठ के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें महंत नरेंद्र गिरि को मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के नाम बताए जा रहे हैं। इसी में एक नाम नरेंद्र गिरी के शिष्य आंनंद गिरी का भी था, जिसे हरिद्वार से हिरासत में लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि( Narendra Giri) की उनके ही मठ के कमरे में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत के सिलसिले में पुलिस ने हरिद्वार से उनके शिष्य आनंद गिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नरेंद्र गिरी के कमरे से तलाशी के दौरान बरामद एक सुसाइड नोट के आधार पर की है। सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने कथित तौर पर कई लोगों पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इनमें ही एक नाम आनंद गिरि का बताया जा रहा है, जिसे हिरासत में लिया गया है।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपने निधन से एक दिन पहले ही एक कार्यक्रम के लिए नरेंद्र गिरि ने रिकॉर्डिंग करवाई थी।
वहीं महंत नरेंद्र गिरी की मौत के सिलसिले में हरिद्वार से हिरासत में लिए गए शिष्य आनंद गिरी ने आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि यह उन लोगों की एक बड़ी साजिश है जो गुरुजी से पैसे ऐंठते थे और उन्होंने ही पत्र में मेरा नाम लिखा है। इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि गुरु जी ने अपने जीवन में एक पत्र नहीं लिखा और वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं, उनकी लिखावट की जांच की जानी चाहिए।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार


