MP-MLA कोर्ट ने दी आज़म ख़ान को राहत, एक साथ सुने जाएंगे 27 प्रकरण

Date:

रामपुर/रिज़वान खां: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को आज कुछ हद तक रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने राहत दी है। आजम खान पक्ष की ओर से 27 मुकदमों को एक साथ सुनने की अर्जी एमपी एमएलए सेशन कोर्ट में लगाई गई थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की मुश्किलें उसी समय बढ़ गई थी जब उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में प्रदेश सरकार की कमान आई थी।

वर्ष 2019 में आजम खान के खिलाफ किसानों की जमीन हथियाने, चकरोड पर कब्जा करने सहित कई मामले अजीम नगर थाने में दर्ज हुए थे। दरअसल उनकी जौहर यूनिवर्सिटी अजीमनगर थाना क्षेत्र में ही है। आज़म ख़ान पर 27 मुकदमे अलग-अलग चल रहे थे। सभी मुकदमों की एक साथ सुनवाई को लेकर आजम खान पक्ष की ओर से उनके अधिवक्ता के माध्यम से सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी जिसे फिलहाल कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और अब एक साथ इन सारे मामलों की सुनवाई हो सकेगी।

एडीजीसी सीमा सिंह राणा के मुताबिक रिवीजन पर बहस पूरी हो चुकी है। पत्रावली फैसले पर लगी थी। इसमें रिवीजन याचिका को एलाओ कर दिया गया है। अब सारे 27 मामले एक साथ सुने जाएंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...