प्रेस दिवस पर राहुल गांधी ने उठाया पत्रकारों का मुद्दा

Date:

राहुल गाँधी ने कहा जब सच बोलने की सजा मिले तो साफ है ‘झूठ’ सत्ता में है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर करीब एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जब किसान नाम के आगे ‘शहीद’ लगाना पड़े, समझ जाओ सरकार की क्रूरता हद से पार हो गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब सच बोलने की सजा होती है, तो ये साफ है कि झूठ सत्ता में है। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की स्थापना के मौके पर हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि जब सच बोलने की सजा होती है, तो यह साफ है कि झूठ सत्ता में है। राहुल गांधी ने वीडियो भी साझा किया, जिसमें त्रिपुरा समेत कई स्थानों पर पत्रकारों की गिरफ्तारी और उन पर हमलों और उससे जुड़ी खबरों का जिक्र किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील: ‘सादगी, अनुशासन और देशभक्ति का दें संदेश’

मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद मज़ाहिर...

डीजल ₹32.63 सस्ता, पेट्रोल ₹2.97 हुआ महंगा; जानें क्या हैं आज के नए रेट

पाकिस्तान: पाकिस्तान में पेट्रोलियम विभाग ने ईंधन की कीमतों...

JMI Kickstarts Placement Season 2027: 34 Students Placed at TCS

New Delhi | August 18, 2026: The University Placement...