Globaltoday.in | तरन्नुम अतहर | नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा से सांसद कुँवर दानिश अली ने केंद्रीय हज कमेटी के सम्बंध में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी कुछ सवाल किये जिनका उन्हें सरकार से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
कुंवर दानिश अली ने चिंता ज़ाहिर की कि केन्द्र सरकार सेंट्रल वक़्फ़ काउन्सिल जैसे अन्य अल्पसंख्यक संस्थानों की तरह सेंट्रल हज कमेटी, जिसमें 2 लोक सभा के सांसदों को भी शामिल किया जाता है, का पुनर्गठन सरकार पिछले ढाई साल से टाल रही है।
हज कमेटी का पुनर्गठन न होने से पिछले कई वर्षों से काफी दिक्कत हुई है। भले ही पिछले दो सालों में हज यात्रा नहीं हुई हो, लेकिन 21 इम्बार्केशन पॉइंट्स जहां से हज के लिए फ्लाइट्स जाती थीं, जिन में वाराणसी, चेन्नई आदि भी थे। वहाँ से आने वाले हाजियों को भी दिक़्क़त हो रही है।
हाजियों को मिलने वाली सब्सिडी के मुद्दे पर श्री दानिश अली ने कहा कि इसका फ़ायदा हाजियों को नहीं बल्कि “महाराजा” यानि एअर इंडिया को हो रहा था। इसीलिये मुस्लिम समाज की माँग थी कि सरकार इस सब्सिडी को ख़त्म करे ताकि उनपर किये जाने वाले एहसान दावा ख़त्म हो।
सरकार ने बाद में यह दावा किया कि वो सब्सिडी के पैसे से ग़रीब मुस्लिम लड़कियों को स्कालर्शिप देकर उनकी ज़िंदगी बेहतर बना रही है लेकिन हमेशा की तरह तथ्यों को देश से छुपा रही है और यह बताने को तैयार नहीं है कि अब तक कितना पैसा ग़रीब मुस्लिम बच्चियों को स्कालर्शिप के रूप में दिया गया है?
दानिश अली ने कहा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” जैसे नारे देने वाली सरकार सब कुछ अपने नियंत्रण में रखना चाहती है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री सदन में दानिश अली के सवालों का कोई ठोस एवं तर्कसंगत जवाब नहीं दे पाये।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

