Rampur: प्रधान परिवार पर समाज सेवा पड़ी भारी, विपक्षियों ने बोला प्रधान पुत्र पर हमला

Date:

रामपुर ( रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश की जनपद रामपुर में ग्राम प्रधान परिवार समाज सेवा के कार्य से जुड़ा है और यही कारण है कि वह प्रधानी के पद पर 20 सालों से काबिज है। बस यही बात उनके विरोधियों को हजम नहीं हुई और रंजिशन प्रधान पुत्र पर कुछ लोगों ने उस समय हमला कर दिया जब वह गांव में सरकारी कार्य कर रहा था, इस घटना में उसका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है फिलहाल मामले की एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर ली है।

रामपुर जनपद के केमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटपुरा तारन की प्रधानी ज़की अब्बास के परिवार में पिछले 20 सालों से बताई जा रही है। इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों की समाज सेवा भी जारी है और उन्हीं के द्वारा जहां अपने एक निजी वाहन को गांव की साफ सफाई के लिए लगाया गया है, वहीं अन्य कार्य भी उनके द्वारा करवाए जाते हैं।

आरोप है कि इसी के चलते गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं जिसका नतीजा यह हुआ कि उनका पुत्र गांव में प्राइमरी स्कूल से कुछ ही दूरी पर सरकारी बजट से नाली और रास्ता बनवा रहा था। तभी गांव के कुछ दबंग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रधान पुत्र पर हमला कर दिया। हालांकि वह वहां से बचकर निकल जाने में सफल हो गया लेकिन उसके वहां को हमलावरों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

अब इस घटना में प्रधान पक्ष की तहरीर के आधार पर कैमरी थाने में चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिए हैं।

रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि रामपुर जनपद के केमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटपुरा तारन से आपसी विवाद में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और गिरफ़्तारी सुनिश्चित की गयी है। चार अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजकृत किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...