भारत में आज शुक्रवार को फिर पेट्रोल और डीज़ल के कीमतें बढ़ाई गयी हैं। पिछले चार दिन में तेल की कीमतों में ये तीसरी बढ़ोत्तरी है।
राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 97.81 रुपये प्रति लीटर और 89.07 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
नवजीवन के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे बढ़कर 112.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है और 85 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 96.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 76 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
महंगाई और बेरोज़गारी बनी देश की सबसे बड़ी समस्या !-डॉ. मुज़फ़्फ़र हुसैन ग़ज़ाली
कोलकाता में 84 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 106.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 91.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
इससे पहले गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के रेट में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की.
दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 59.01 रुपये प्रति किलो हो गई है।
आईजीएल ने गुरुवार से प्रभावी घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमत में 1 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की है।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

