Globaltoday.in | सम्भल | मुज़म्मिल दानिश
जनपद संभल के सराय तरीन मुहल्ले में पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर एक हैंडीक्राफ्ट के कारख़ाने में भीषण आग लग गयी जिसमें लाखों रूपये का सामान जलकर राख़ हो गया।
शहर के अंदर आग लगने की इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। खबर पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से दमकल विभाग न लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
हैंडीक्राफ्ट के कारखाने में रखा माल और डॉक्यूमेंट जल कर राख हो गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।
मोहल्ला सरायतरीन में कयामुद्दीन का पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही हैंडीक्राफ्ट का कारखाना है जिसके पिछले हिस्से में लकड़ी का गोदाम बना हुआ है। गोदाम में लकड़ी से बना सामान व लकड़ी रखी रहती है।
शनिवार की शाम 7:40 बजे के क़रीब लोगों ने गोदाम के अंदर से धुआं उठते देखा तो गोदाम की तरफ लोग दौड़े। क़रीब जाकर देखा तो पाया गोदाम में भयंकर आग लगी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि लोग उस पर काबू नहीं कर सके।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और उसने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि आग से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

