समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की पत्नी डॉ तन्ज़ीन फातिमा और विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में आज ही हाजिर हो गए जबकि अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में अदालत में अगली तारीख 16 मई की तय थी।
अब्दुल्लाह आज़म बीती 11 मई को तारीख पर हाजिर नहीं हुए थे और अपने अधिवक्ता के द्वारा अदालत से हाजिरी माफी की दरखास्त लगाई थी। लेकिन अदालत ने उनके इस प्रार्थना पत्र को न केवल निरस्त कर दिया था बल्कि सीधे तौर पर दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।
गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही दोनों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी और अगर पुलिस उनको गिरफ्तार कर लेती तो फिर से जमानत के लिए एक लंबी प्रक्रिया से फिर गुजरना पड़ सकता था। इसी से बचने के लिए अगले ही दिन यानी आज अब्दुल्लाह आजम खान और उनकी माँ डॉ तजीन फातिमा रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए।
उनके अधिवक्ता ने अदालत को बीते दिन अदालत में हाजिर ना होने की मजबूरी बताई और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बीती तारीख पर हाजिर होने की दलील पेश करते हुए गैर जमानती वारंट वापसी लिए जाने की प्रार्थना की।
अदालत ने एक लाख ₹ के पर्सनल बांड पर उनके गैर जमानती वारंट वापसी लिए जाने के आदेश दिए, जिसके बाद दोनों अदालत से बाहर आकर घर चले गए। दोनों ही ने मीडिया से बचते हुए उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई


