ISI के लिए जासूसी के आरोप में रामपुर से शहज़ाद गिरफ्तार, मसाले बेचने के बहाने जाता पाकिस्तान

Date:

रज़िया का कहना है मेरे पति कपड़ा व्यापारी हैं। जब बॉर्डर खुले थे, तब वह पाकिस्तान से कपड़ा लाते थे। उनकी वहां रिश्तेदारी भी है।

रामपुर:उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी के जनपद रामपुर के क़स्बा टांडा के निवासी शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद टांडा कस्बे में सनसनी फैल गई है।

शहजाद रामपुर के टांडा कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में मकान नंबर 135 में रहता है। एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उसके लिए जासूसी कर रहा था। फिलहाल आरोपी शहज़ाद से पूताछ जारी है।

पत्नी ने बताया बेक़सूर

शहजाद की पत्नी रज़िया, जो टांडा के आजाद नगर मोहल्ले में अपने दो छोटे बेटों के साथ रहती है, ने अपने पति को बेकसूर बताया है। रज़िया का कहना है कि मेरे पति कपड़ा व्यापारी हैं और जब बॉर्डर खुले थे, तब वह पाकिस्तान से कपड़ा लाकर बेचते थे। उनकी वहां रिश्तेदारी है, इसलिए एक-दो बार गए थे, लेकिन वह कोई जासूसी नहीं करते थे, उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। रज़िया ने रोते हुए कहा कि हमारी शादी को 15 साल हो गए हैं। मेरे दो मासूम बेटे हैं, मेरे पति बेक़सूर हैं।

शहजाद का टांडा के आजाद नगर में मकान नंबर 135 में घर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहजाद दिल्ली में रहकर कपड़ा व्यापार करता था और पाकिस्तान से लाए कपड़े यहां बेचता था। लेकिन कोई यह नहीं जानता था कि वह ISI के लिए जासूसी कर रहा है। जब एटीएस ने शहजाद को गिरफ्तार किया, तब जाकर लोगों को इस सनसनीखेज मामले की जानकारी हुई।

शहजाद की गिरफ्तारी के बाद टांडा के लोग हैरान हैं। पड़ोसियों का कहना है कि शहजाद सामान्य व्यवहार का व्यक्ति है और कपड़ा व्यापार में सक्रिय रहता था। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े मामले में शामिल हो सकता है।

शहजाद की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस और स्थानीय खुफिया एजेंसियां उसके नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई हैं। एटीएस को शक है कि शहजाद का जासूसी नेटवर्क रामपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक फैला हो सकता है। इसके अलावा, पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो तस्करी की आड़ में ISI के लिए काम कर रहे हैं। शहजाद के खिलाफ लखनऊ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...