एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान पहले अचानक गायब हो गया था। लेकिन बाद में पता चला कि विमान मलबा टायंडा से 15 किलोमीटर दूर पहाड़ी के पास पाया गया।
रूस के अमूर क्षेत्र में आज गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में करीब 50 यात्री सवार थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। रूसी आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, विमान का मलबा जंगल में जलता हुआ पाया गया। हेलीकॉप्टर से ली गईं तस्वीरों के अनुसार, रूसी विमान का मलबा जंगल में जलता हुआ दिखाई दिया। हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीरों में विमान का अगला सिरा आग की चपेट में आ गया।
विमान साइबेरिया की एअरलाइन अंगारा का बताया जा रहा है। विमान ब्लागोवेशचेंस्क से टायंडा की ओर जा रहा था। यह विमान सोवियत जमाने 1976 का बताया जा रहा है। टायंडा के पास पहुंचते ही यह विमान रडार से अचानक गायब हो गया था।
हादसे की वजह का अभीतक पता नहीं
हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम और चालक दल की गलती इस हादसे की वजह हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खराब विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग के दौरान विमान ने कंट्रोल खो दिया, इसके कारण यह हादसा हुआ।
विमान का मलबा टायंडा से 15 किलोमीटर दूर पहाड़ी के पास पाया गया। बताया जा रहा है कि विमान का अगले सिरे को जलते हुए देखा गया। एमआई-8 हेलीकॉप्टर के जरिए इसे खोजने का प्रयास किया गया।
हादसे की जांच में जुटी टीम
बचाव दल खबर लिखने तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका है। घने जंगल और आग रेस्क्यू के प्रयास में रोड़ा बने हुए हैं। रूसी अधिकारियों की टीम इस हादसे की जांच में जुट गई है। यह विमान अमूर क्षेत्र के एक छोटे से शहर टायंडा की ओर निकल रहा था। ये क्षेत्र चीन की सीमा के करीब है।
- बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

- Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

