यूपी में बाढ़ का कहर, पांच लाख प्रभावित, 80 हज़ार बेघर, राहत शिविरों में भीड़

0
293
Flood wreaks havoc in UP, five lakh affected, 80 thousand homeless, relief camps crowded
यूपी में बाढ़ का कहर, पांच लाख प्रभावित, 80 हज़ार बेघर, राहत शिविरों में भीड़

उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर हैं। अब तक 275 गांव और 61 बस्तियां डूब चुकी हैं, जिससे करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत कार्य जारी है।

लखनऊ: उत्तर भारत में बीते एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियां रौद्र रूप धारण कर चुकी हैं। सोमवार सुबह 9 बजे दोनों नदियों का जलस्तर 2013 के रिकॉर्ड को पार करने की कगार पर था। जलप्रलय की चपेट में शहर की 61 बस्तियां और 275 गांव आ चुके हैं, जिससे पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से लगभग 80 हजार लोग बेघर हो गए हैं।

https://twitter.com/pkusrain/status/1952209315479372112

पुलिस और पीएसी की कुल 600 जवानों की टीमें तैनात

जनपद में 19 बाढ़ राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां 9,000 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी की कुल 600 जवानों की टीमें तैनात की गई हैं। 250 नावें, 30 मोटर बोट और स्टीमर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचा रहे हैं।