रामपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटनाओं में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी।
पहला मामला
वादी की तहरीर पर 10 सितंबर को हुई घटना में आरोप है कि वंशदीप रंधावा और नेहाल वत्रा ने वादी के भाई और उसके दोस्त को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने गुरदित्त पड्डा, गुरसेवक सिंह और तीन अन्य अज्ञात साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर अवैध हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इस मामले में थाना बिलासपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 277/25 दर्ज किया था।
दूसरा मामला
प्रतिवादी पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया कि वीरथ चौधरी, प्रमोद चौधरी, बिक्रम सिंह उर्फ विक्की, निरंजन सिंह उर्फ नीरू और अन्य 2-3 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। आरोपियों पर यह भी आरोप है कि वे वादी के घर में घुस गए और वादी के भतीजे व दोस्तों पर अवैध तमंचे से फायर भी किया। इस पर मुकदमा संख्या 278/25 थाना बिलासपुर में दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी
पुलिस ने शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
- मुकदमा 277/25 में आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी डिबडिबा को नवीन मंडी जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया।
- मुकदमा 278/25 में आरोपी बिक्रम जीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र सज्जन सिंह निवासी डिबडिबा को कौशल्या वाला तिराहा, रानी फार्म जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम
गिरफ्तारियां उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक आकिल हुसैन, हेड कांस्टेबल संदीप चीमा तथा कांस्टेबल विवेक कुंडू, अमित कुमार और अजय कुमार की टीम ने कीं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

