रामपुर: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शनिवार को थाना केमरी क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मिलक ने किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महिला संबंधी अपराधों, गुड टच-बैड टच की पहचान, और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1930 (साइबर क्राइम), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं।
छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के तरीके और आत्मरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सीओ मिलक ने बताया कि लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और जागरूकता ही इस दिशा में सबसे बड़ा हथियार है।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा तकनीकों और डिजिटल सुरक्षा के महत्व को गंभीरता से समझा।
- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

- प्रयागराज: सीवर खुदाई में मिट्टी ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घंटे बाद शव बरामद

- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी


