रामपुर, 03 अक्टूबर 2025: जनपद रामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रामपुर श्री जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया तथा डिजिटल युग में सतर्क रहकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने के उपाय बताए।
साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय
मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें –
अपने सभी खातों के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें।
पासवर्ड साझा न करें – अपना पासवर्ड, OTP या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
सार्वजनिक वाई-फाई से सावधान रहें – सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क पर बैंकिंग या संवेदनशील जानकारी का उपयोग न करें।
अनजाने लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें – संदिग्ध मेल या मैसेज में दिए गए लिंक न खोलें।
सोशल मीडिया पर सतर्क रहें – अपनी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, पता, लोकेशन आदि अनावश्यक रूप से साझा न करें।
ऑनलाइन खरीदारी सुरक्षित वेबसाइट से करें – केवल विश्वसनीय और सुरक्षित वेबसाइटों से ही खरीदारी करें।
बैंक कॉल या मैसेज से सावधान रहें – याद रखें कि बैंक कभी भी OTP या पासवर्ड नहीं मांगता। ऐसे कॉल या मैसेज पर ध्यान न दें।
साइबर अपराध की शिकायत करें – किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

