रामपुर में 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा सर सय्यद डे, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Date:

रामपुर: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्थापक और महान शिक्षाविद सर सय्यद अहमद खान की स्मृति में ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, रामपुर चैप्टर द्वारा 17 अक्टूबर को सर सय्यद डे धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे हमीद लॉन, रामपुर में किया जाएगा।

स्नेपरामपुर के अनुसार इस मौके पर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, यश भारती अवार्ड प्राप्त ओलंपिक कोच मुनव्वर अंज़ार, एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, अलीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आज़म मीर खान, मुरादाबाद के एक्सपोर्टर नदीम अहमद और ग्रीनवुड के डायरेक्टर शाहिद खान ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

एएमयू के पूर्व छात्र इस अवसर पर अपने विचार साझा करेंगे और सर सय्यद अहमद खान के अवदान को याद करेंगे। आयोजन का उद्देश्य उनके विचारों और मिशन को समाज में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देना है।

रामपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ. जमाल ए. खान ने कहा कि “सर सय्यद अहमद खान का विज़न केवल अलीगढ़ तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे समाज को शिक्षा और जागरूकता के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य किया।” उन्होंने कहा कि रामपुर चैप्टर इस सोच को जीवित रखने के लिए सदैव सक्रिय रहेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

SRINAGAR: The National Investigation Agency (NIA) on Saturday conducted...

Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

Srinagar: The Economic Offences Wing (EOW) Kashmir has filed...

‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

जयपुर/लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...