रामपुर, 12 नवंबर 2025: जनपद रामपुर में बुधवार को ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की तरफ से एक शोक सभा आयोजित की गई,जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अज़ीम इकबाल खान को की अचानक मौत पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।यह शोकसभा फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबर खान के नेतृत्व में उनके आवास पर सम्पन्न हुई।
शोकसभा में बाबर खान ने बताया कि एडवोकेट अज़ीम इकबाल का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे लंबे समय से संगठन के सक्रिय व वरिष्ठ सदस्य थे,और उनके कार्यों की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अज़ीम इकबाल बहुत ही नेक इंसान थे उन्होंने समाज और संगठन के लिए 25 वर्षों तक निस्वार्थ सेवाएं दीं जिसे भुलाया नहीं जा सकता।सभी ने मिलकर उनके लिए दुआ की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर खान ने दिल्ली हादसे में मरने वालों के लिए भी शोक संवेदना व्यक्त की और उन सभी की आत्मा की शांति के लिए भी दुआ की।
राष्ट्रीय महासचिव ज़मीर रिज़वी एडवोकेट ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मरने वालों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये की मदद दें।साथ ही कहा कि इस कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए।
शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष खान शुऐब यूनुस,पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खान,सयैद ज़फ़र अली एडवोकेट,रेहान खान एडवोकेट,बाबू अली खान एडवोकेट,रामपुर जिलाध्यक्ष मौलाना शादाब कदीरी,मास्टर वहाब खान,शुऐब साहब,बाबू खान सदर,राहत जान खान,हाजी जलीस रसूलपुर,भोले खान,अर्शी खान,अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

