रामपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) की जनपद रामपुर में आज होने वाली पदयात्रा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
कार्यक्रम के तहत संजय सिंह सुबह 11 बजे गांधी समाधि पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आसरा कॉलोनी पहाड़ी गेट पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार लगभग 1:30 बजे सांसद संजय सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
दोपहर 2 बजे से पदयात्रा की शुरुआत होगी, जो आसरा कॉलोनी पहाड़ी गेट से होते हुए बरेली गेट, मौलवी साहब के मजार वाली सड़क, शाहबाद गेट, शीवी सिनेमा हॉल, LIC बिल्डिंग रोड और कचहरी चौराहा होते हुए निकलेगी। यह पदयात्रा शाम 6 बजे अम्बेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी।
आम आदमी पार्टी की इस पदयात्रा का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों पर जनता से संवाद स्थापित करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना बताया जा रहा है। पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

