रामपुर (रिज़वान ख़ान): समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सागर सोमवार को रामपुर जिला कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद अब्दुल्ला आजम खान से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा जबी और आजम खान के भांजे फरहान खान भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को 17 नवंबर 2025 को कोर्ट ने सजा सुनाई थी, जिसके बाद दोनों रामपुर जेल में बंद हैं।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि उन्होंने अब्दुल्ला आजम से पर्ची लगाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा, “अब्दुल्ला भाई की तबीयत ठीक है, लेकिन मान्यवर आजम खान की तबीयत थोड़ी नासाज़ बताई गई है, उन्हें बुखार की शिकायत है।
”जब यह पूछा गया कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि जेल में आजम खान को जमीन पर लिटाया जा रहा है, तो जिलाध्यक्ष ने कहा, “हम तो अंदर तक जा ही नहीं सके। जहां तक जाने दिया गया, वहां अब्दुल्ला साहब से ही मुलाकात हुई। जमीन पर लेटने की बात गलत है, क्योंकि हमने खुद देखा ही नहीं।
”ठंड के बढ़ते प्रकोप और जेल में सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय सागर ने कहा, “हमें अंदर तक जाने की अनुमति नहीं दी गई, इसलिए जेल की व्यवस्थाओं के बारे में कुछ कहना मुश्किल है।”
- आजम खान पर हुए हर जुल्म का बदला लेंगे, सरकार बनने पर अधिकारियों को भेजेंगे जेल: शिवपाल यादव

- विकास कार्यों में रामपुर का बजा डंका: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान, डीएम की कुशल रणनीति से मिली बड़ी उपलब्धि

- गुस्से में नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला, रामपुर पुलिस बनी फरिश्ता: मुस्तैदी और सही काउंसलिंग से बचाई जान

- सावन में फिर विवादों में खाकी: रामपुर एसपी का समुदाय विशेष पर विवादित बयान, सीओ अनुज चौधरी के रवैये की यादें ताज़ा

- रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 103 शीशी कोडीन सिरप और 234 ग्राम चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार


